Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

छत्तीसगढ़ में मिला 13 फीट लंबा किंग कोबरा: फुफकार से दहशत, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक विशालकाय किंग कोबरा मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों के किनारे फुफकार मारते हुए 13 फीट लंबे इस सांप को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने इस खतरनाक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पासरखेत गांव की है जहां ग्रामीणों ने खेत के पास झाड़ियों में इस सांप को देखा था। उन्होंने तुरंत वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव के निर्देश पर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी, एम सूरज, सिद्धांत जैन और बबलू मारवा की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा ने कई बार हमला करने की कोशिश की, लेकिन स्नेक कैचर की टीम ने सावधानीपूर्वक उसे काबू में कर लिया। बाद में उसे एक थैले में भरकर सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा गया। इस पूरे अभियान में एसडीओ आशीष खेलवार और सूर्यकांत सोनी की देखरेख में टीम ने कार्य किया।

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप माना जाता है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका जहर 20 लोगों की जान लेने में सक्षम होता है, लेकिन यह आमतौर पर मनुष्यों से दूरी बनाए रखता है और केवल खतरा महसूस होने पर हमला करता है।

कोरबा जिले में अक्सर किंग कोबरा देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी यहां एक किंग कोबरा ने छोटे सांप को निगलते हुए देखा गया था। वहीं, अगस्त महीने में मदनपुर गांव में 15 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुस गया था, जिसे बाद में सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया था।

विशेषज्ञों का कहना है कि किंग कोबरा एकमात्र ऐसी प्रजाति है जो अपना घोंसला खुद बनाती है और मादा अपने अंडों की रखवाली करती है। इस सांप की उम्र करीब 20 साल तक होती है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि ऐसे सांप दिखें तो खुद से पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई