जनता कैसे सुरक्षित?: बिलासपुर गोलीकांड पर PCC चीफ दीपक बैज का तीखा हमला
जनता कैसे सुरक्षित?: दीपक बैज ने सरकार से पूछा, जनता कैसे सुरक्षित?

मस्तूरी में कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर सरकार पर सीधा हमला बोला है। (जनता कैसे सुरक्षित?) उन्होंने लिखा कि यह वारदात साबित करती है कि अब राज्य में बंदूक का राज चल रहा है।
“छत्तीसगढ़ में बंदूक का राज चल रहा है” (जनता कैसे सुरक्षित?)
नकाबपोश हमलावरों ने खुलेआम 10-12 राउंड फायर करते हुए सरकार के गाल पर तमाचा मारा है। बैज ने तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की इजाजत सरकार ने दे रखी है? जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? उन्होंने कहा कि जनता दहशत में है, न्याय लापता है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि सरकार उनकी सुरक्षा में लगी हुई है





