मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे फरसाबहार, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में हुए शामिल

फरसाबहार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज फरसाबहार पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा सम्मेलन के तहत आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने जनता से विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





