अंबिकापुर रेलवे स्टेशन को मिली नई सौगात, बनेगा दूसरा प्लेटफॉर्म – यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अंबिकापुर। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्टेशन में अब एक और प्लेटफॉर्म बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इस जानकारी को साझा करते हुए कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह अंबिकापुर की जनता की आकांक्षाओं और सामूहिक प्रयासों की जीत है।

सिंहदेव ने बताया कि यह परियोजना एक साल की समयावधि में पूरी की जानी है, लेकिन अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि निर्माण कार्य 10 महीनों के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा।

नए प्लेटफॉर्म के बनने से यात्रियों की सुविधा में बड़ा सुधार होगा। ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी, प्रतीक्षा समय कम होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित व आरामदायक बनेगी।

सिंहदेव ने कहा कि हमारा उद्देश्य अंबिकापुर को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button