रायपुर: चेकिंग के बहाने कारोबारी से 2 लाख की चोरी, क्राइम ब्रांच पर लगा आरोप – एक आरक्षक लाइन अटैच

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस पर एक हैरान करने वाला आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने चेकिंग के दौरान एक कारोबारी की कार से 2 लाख रुपये चुरा लिए। मामले की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निवासी कारोबारी मयंक गोस्वामी की धमतरी में बाइक शोरूम है। धनतेरस के दिन वे रकम लेकर अपनी कार से धमतरी से दुर्ग लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और चेकिंग के बहाने कार से पैसे गायब हो गए।

कारोबारी ने जब रकम कम पाई तो उन्होंने दुर्ग एसएसपी को लिखित शिकायत दी। शिकायत के साथ उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें पूरा घटनाक्रम नजर आ रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने जांच रिपोर्ट रायपुर एसएसपी को भेजी। रिपोर्ट मिलने के बाद रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई