दीपावली पर MP बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थकों संग मनाई खुशियां, रायपुर में सफाई व्यवस्था रहेगी दुरुस्त

रायपुर। दीपावली के मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने समर्थक और बीजेपी नेता ललित जैसिंघ के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। पूरे देश की तरह रायपुर में भी दीपों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों, गलियों और मोहल्लों में पटाखे फोड़कर उत्सव मना रहे हैं।

इस बीच, रायपुर नगर निगम ने बताया कि दीपावली के दौरान भी सफाई व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। सफाईकर्मी रोजाना की तरह काम करते रहेंगे और शहर की सड़कों पर स्वीपिंग मशीनें भी चलाई जाएंगी। निगम ने बताया कि दीपावली और उसके अगले दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलेगा ताकि कचरा जमा न हो।

त्योहार से पहले निगम ने शहर के 100 से ज्यादा स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया है, जिससे दीपावली की रौनक और बढ़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई