बिहार चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे हाजीपुर और लालगंज की कमान

रायपुर/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा ने अपने सीनियर नेताओं को मैदान में उतार दिया है। रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पार्टी ने हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। वे बुधवार को दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना रवाना होंगे।

बृजमोहन अग्रवाल 18 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि “बिहार ने लालू का जंगलराज भी देखा है और अब मोदी-नीतीश का सुराज भी देख रहा है। जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगी।”

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस की हालत सबके सामने है। जिन नेताओं को चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा, उन्हें अब बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी जा रही है। वे पहले भी हारे थे, अब भी हारेंगे और आगे भी हारते रहेंगे।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई