कोरबा में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार की 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका निगम महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कोरबा को फिर से मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि बौद्धिक विकास भी होता है। इसमें हार-जीत होती रहती है, लेकिन हार से निराश होने की बजाय अपनी कमियों को सुधारकर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि खेल से हम मेहनत, समर्पण, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा सीखते हैं। ऐसे आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति और रीति-रिवाजों से परिचित होने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ते रहें।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खेल से व्यक्ति अपनी प्रतिभा को निखार सकता है। धैर्य और अनुशासन के साथ मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने की शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में राज्य का नाम रोशन करेंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई