प्राचार्य के खिलाफ सतनामी समाज का थाने के बाहर धरना, गिरफ्तारी-निलंबन की मांग

महासमुंद। सतनामी समाज ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नरतोरा के प्रभारी प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर के खिलाफ शिक्षिका पंचकुमारी योगी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए अजाक थाने का घेराव किया। समाज के लोग कई घंटों से थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है।

सतनामी समाज के लोगों का आरोप है कि प्राचार्य ने समाज की शिक्षिका के साथ अनुचित और अभद्र व्यवहार किया। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने कहा कि समाज के लोग अब पटवारी कार्यालय के पास एकत्रित होकर रैली निकालने के बाद थाने का घेराव कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्राचार्य की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

इस मामले में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने बताया कि प्राचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।

स्थानीय लोग और शिक्षकों ने भी इस घटना को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अनुशासन और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा जरूरी है। सतनामी समाज का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

धरने में शामिल लोग रातभर भी थाने के बाहर बैठे रहे और प्रशासन से मांग की कि प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्राचार्य से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई