समितियो की बैठक: गणेश उत्सव को लेकर समितियों की बैठक, पंडाल और विसर्जन के लिए तय हुए नियम.
सड़क पर नहीं लगेगा पंडाल, CCTV और वालंटियर जरूरी, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन

गणेश उत्सव को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। (समितियो की बैठक) मूर्ति आगमन से लेकर विसर्जन तक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों के साथ बैठक की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और आपसी सौहार्द को लेकर जरूरी नियमों की जानकारी दी गई। समितियों को पंडाल लगाने से लेकर बिजली व्यवस्था, CCTV, वालंटियर और विसर्जन तक कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है.
24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन (समितियो की बैठक)
गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों को आयोजन से पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व से अनुमति लेने को कहा गया है। पंडाल सड़क पर इस तरह नहीं लगाया जाएगा, जिससे यातायात बाधित हो। पंडाल में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था करने के साथ पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखने होंगे। धार्मिक आयोजन के दौरान केवल धार्मिक गीत और भजन बजाने तथा फूहड़ गाने नहीं बजाने की हिदायत दी गई है और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
पंडाल ऐसे स्थान पर बनाया जाएगा, जहां जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आसानी से पहुंच सके। हथियार लेकर आने वाले या नशे की हालत में पहुंचने वाले लोगों को पंडाल में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सभी समितियों को अपने पंडाल में CCTV कैमरे लगाने को कहा गया है। वहीं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 24 सितंबर 2026 तक निर्धारित स्थान पर ही करने और विसर्जन के दौरान सभी समितियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही गई है…….





