प्रशिक्षण शिविर: बिलासपुर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, नए जिला-ब्लॉक अध्यक्षों को दिए संगठन मजबूत करने के गुर

आगामी चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस का फोकस, सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से बिलासपुर में शुरू हुआ।(प्रशिक्षण शिविर) शिविर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली और चुनावी रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।

सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन (प्रशिक्षण शिविर)

प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस की कार्यप्रणाली, नीतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई। पदाधिकारियों को आम जनता के बीच जाकर कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने के साथ ही मौजूदा राज्य सरकार की कथित विफलताओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति समझाई गई
इसके अलावा चुनाव के दौरान जिला और ब्लॉक अध्यक्ष किस तरह पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएं और चुनावी प्रक्रिया में होने वाली कथित धांधलियों व अनियमितताओं को कैसे रोका जाए, इस पर भी चर्चा की गई।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश में करीब 85 प्रतिशत जिला और ब्लॉक स्तर पर नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नए पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली और कांग्रेस कमेटी के लिए बेहतर तरीके से काम करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभाग स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और बस्तर क्षेत्र में भी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत बस्तर से हुई थी। इसके बाद अन्य संभागों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए और अब बिलासपुर संभाग का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में अलग-अलग विषयों पर पदाधिकारियों को जानकारी दी जा रही है और अध्यक्षों की ओर से सवाल-जवाब भी किए जाते हैं, ताकि संगठनात्मक कामकाज को लेकर उनकी समझ और मजबूत हो सके।

शिविर में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button