राज्यपाल को दी गई विशेषांक पत्रिका, पिछड़ी जनजातियों पर केंद्रित अध्ययन

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका को आज राजभवन में ‘‘सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट’’ द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘‘प्रारंभ’’ की प्रति भेंट की गई। यह विशेषांक विशेष पिछड़ी जनजातियों पर केंद्रित है और इसका संपादन मानवविज्ञानी एवं राज्यपाल के उप सचिव डॉ. रूपेन्द्र कवि ने किया है।
इस विशेषांक में पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्थिति पर गहन चर्चा की गई है। इससे नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
राज्यपाल डेका ने पत्रिका की विषयवस्तु की सराहना की और इस पहल को जनजातीय समुदायों की जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।





