राज्य पेंशनर्स महासंघ ने अमित शाह से धारा 49(6) हटाने की मांग के लिए मिलने का समय मांगा

रायपुर।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को हटाने की मांग पर चर्चा और ज्ञापन सौंपने के लिए मिलने का अनुरोध किया है। महासंघ ने रायपुर और बस्तर में अमित शाह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रत्यक्ष भेंट का समय माँगा है।
इस संबंध में महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि नियमों के अनुसार 3 अक्टूबर को रायपुर या 4 अक्टूबर को बस्तर में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का समय आरक्षित कराए जाने की अपील की गई है।
वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि इस अधिनियम की धारा 49(6) के कारण छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के करीब 7 लाख पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स पिछले 24 वर्षों से अपने हक से वंचित हैं। उन्होंने कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह कटेक्टर से सोशल मीडिया, ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से समय तय करने का अनुरोध किया है, ताकि केंद्रीय गृह मंत्रालय से लंबित मामले का समाधान हो सके।





