विजयादशमी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया शस्त्र पूजन, मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

रायपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार सहित मां भगवती की पूजा-अर्चना कर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शास्त्र और शस्त्र दोनों का खास महत्व है। शस्त्र पूजन की परंपरा हमें धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देती है।

सांसद अग्रवाल ने विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रावण दहन हमें यह संदेश देता है कि अहंकार और अन्याय चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसकी हार निश्चित है।

उन्होंने आगे कहा कि शस्त्र पूजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमें आत्मबल और साहस से भरता है। यह संकल्प भी है कि समाज और राष्ट्र की रक्षा में हम पीछे नहीं हटेंगे।

इस अवसर पर सांसद ने मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि, नागरिकों की सुख-शांति और देश की सुरक्षा की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई