मां के लिव-इन पार्टनर की हत्या, बेटों ने फावड़े से किया हमला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक महिला के बेटों ने अपनी मां के लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। बिना शादी के ही महिला अपने पति से अलग होकर बलविंदर उर्फ बंटी के साथ रह रही थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते से आपत्ति थी। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार, अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ रहने लगी। हालांकि बलविंदर की दूसरी महिला से नजदीकी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बच्चों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और इसी को लेकर आए दिन कहासुनी होती थी।

घटना मंगलवार देर रात की है। बलविंदर जब महिला के घर आया तो बच्चों से उसका झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बच्चों ने फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण बलविंदर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की खबर मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामले में महिला के पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला घरेलू विवाद का परिणाम लग रहा है। महिला का पति से अलग होकर लिव-इन में रहना और बलविंदर पर चरित्र संदेह इस हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है।

थाना प्रभारी के अनुसार, परिवारजनों और आसपास के लोगों से बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला मान रही है।

इससे जुड़ी एक और घटना

कोरबा में भी हाल ही में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ी हत्या का मामला सामने आया था। यहां शिक्षक मिलन दास महंत ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी थी। दोनों करीब 5-6 साल से साथ रह रहे थे। महिला शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर आरोपी शिक्षक के पास आ गई थी। पैसे को लेकर बढ़ते विवाद में शिक्षक ने महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई