रायपुर में नक्सल मुद्दे पर गृहमंत्री का बड़ा बयान: आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत, लेकिन युद्धविराम नहीं

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के युद्धविराम पत्र को भ्रामक करार दिया है। अमित शाह ने साफ कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत है, लेकिन किसी तरह का सीजफायर नहीं होगा।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी दोहराया कि युद्धविराम की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर किसी नक्सली के मन में हिंसा छोड़ने का भाव है, तो उसके पास समय कम है। हम लाल कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत करने तैयार हैं।”

उन्होंने रायपुर में हुई नक्सली गिरफ्तारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। शर्मा ने बताया कि बीते दो सालों में नक्सलियों ने नए बेस बनाने की कोशिश की थी, लेकिन स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने इसे नाकाम कर दिया। रायपुर, कोरबा समेत अन्य शहरों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क की प्रोफाइलिंग करके उसे तोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।

कुल मिलाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि अब नक्सलवाद खत्म करने की आखिरी लड़ाई जारी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई