एशिया कप जीत पर सुकमा के CRPF जवानों ने मनाया जश्न, टीम इंडिया को दी सलामी

सुकमा। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत का जश्न सुकमा में भी देखने को मिला। यहां 74वीं बटालियन CRPF के जवानों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ खुशी मनाई।

भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर लगातार नौवीं बार एशियाई चैंपियनशिप जीत ली। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सुकमा के CRPF जवानों ने अपने-अपने ठिकानों पर देशभक्ति के गीत गाए और नारे लगाते हुए टीम इंडिया को सलाम किया। जवानों ने कहा कि यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और उनके लिए भी मनोबल और प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई