गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे गांवों को सतर्क रहने की अपील

महासमुंद। लगातार हो रही बारिश की वजह से रविशंकर सागर बांध (गंगरेल) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात 8 बजे तक बांध का जलभराव 94.82 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस दौरान 17,356 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई, जिसमें से 3,700 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए और 4,026 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा गया।

शनिवार सुबह 11 बजे तक जलभराव 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से करीब 15,000 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि यह आवक बढ़कर 25,000 क्यूसेक तक पहुंच सकती है। ऐसे में जलस्तर नियंत्रित करने के लिए प्रति घंटे लगभग 4,000 क्यूसेक पानी महानदी में छोड़े जाने की संभावना है।

महासमुंद जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने बताया कि महानदी किनारे बसे गांवों को सतर्क किया जा रहा है। साथ ही संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई