रायपुर में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत, नेताओं ने किया श्रमदान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आज रायपुर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” की शुरुआत की गई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम सहित अन्य नगरीय निकायों के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नेताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक स्वच्छता और श्रमदान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई