रायपुर में बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा आज,बृजमोहन अग्रवाल होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की वार्षिक आमसभा आज गुरुवार दोपहर 3 बजे से शांति नगर स्थित “वीमतारा” (स्वदेशी भवन के पास, मधुपिले चौक) में आयोजित की जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।

बैठक में वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, पिछले वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट और आगामी वर्ष का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही चार्टर्ड एकाउंटेंट की नियुक्ति भी की जाएगी।

परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालक-बालिका), खुला आश्रय, माना कैम्प रायपुर, कोंडागांव का बालगृह, वाणी वाचन श्रवण एवं बहु प्रशिक्षण पुनर्वास केंद्र तथा दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय की गतिविधियों पर भी जानकारी दी जाएगी।

आगामी योजनाओं पर चर्चा के अलावा, परिषद के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों को, जिन्हें हाल ही में राज्य सरकार के आयोग व निगमों में दायित्व मिला है, सम्मानित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा हो सकेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button