रायपुर में ‘महतारी-2025’ पत्रिका का विमोचन

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रायपुर की राजभाषा पत्रिका ‘महतारी-2025’ का विमोचन किया। यह पत्रिका हिन्दी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और कर्मचारियों में हिन्दी के प्रति लगाव व रुचि विकसित करने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।
इस मौके पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग समेत कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।





