भाजपा सांसदों की कार्यशाला में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर जोर

नई दिल्ली/रायपुर। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने संसद भवन परिसर में आयोजित भाजपा सांसदों की कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहरी स्वच्छता पर केंद्रित सत्र का संचालन किया और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में स्वच्छता अभियान और योजनाबद्ध शहरीकरण पर विशेष जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से अपील की कि त्योहारों में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से स्थानीय व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कभी भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, आज चौथे स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी। उन्होंने जोर दिया कि यह उपलब्धि तभी स्थायी होगी जब लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को यह भी निर्देश दिए कि हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक गेम्स पर लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी जनता तक पहुँचाएं, ताकि नई पीढ़ी सुरक्षित और सशक्त बन सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने हाल ही में हुए GST सुधारों को भी ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से बीमा, जीवन-उपयोगी दवाइयाँ, डेयरी उत्पाद और रोजमर्रा का सामान सस्ता होगा। त्योहारों के समय यह आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहे ये सुधार आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती देंगे और देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई