डोंगरगढ़ में फर्जी राशन कार्ड घोटाला, कई सेंटर संचालक जांच के घेरे में

डोंगरगढ़। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में फर्जी राशन कार्ड बनाने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि पंचायत के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों के संरक्षण में कई ऑनलाइन सेंटर संचालक ग्रामीणों से 3 से 5 हजार रुपये लेकर नकली राशन कार्ड बना रहे थे।

मामला तब सामने आया जब ग्राम मेंढ़ा के एक ग्रामीण के पास से नया राशन कार्ड बरामद हुआ, जिस पर पूर्व जनपद सीईओ सातपुते के डिजिटल हस्ताक्षर मिले। जांच शुरू होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सीईओ भगवती साहू ने मामले को गंभीर मानते हुए राशन कार्ड प्रभारी माखन चंद्रवंशी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पूछताछ में यह साफ हुआ कि यह कोई छोटी गड़बड़ी नहीं, बल्कि संगठित तरीके से चल रहा घोटाला है।

प्रभारी माखन चंद्रवंशी ने माना कि फर्जी राशन कार्ड बनाने के सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि विकासखंड के सभी सक्रिय राशन कार्डों का भविष्य में सत्यापन कराया जाएगा। वहीं सीईओ भगवती साहू ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई