रायपुर में 25 अगस्त से होगी श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा

रायपुर। शहर में 25 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजनलाल भवन में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

इस कथा का आयोजन रायपुर और कटनी के समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथा का संचालन मथुरा के परम श्रद्धेय आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी “बांके बाबा” करेंगे।

आचार्य जी अपनी ओजस्वी वाणी और रसमयी प्रवचन से भक्तों में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करेंगे। मथुरा में जन्मे आचार्य जी साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं और अब तक 125 श्रीमद् भागवत कथाएं करवा चुके हैं।

उन्होंने रायपुर, जगन्नाथ पुरी, रांची और जमनीपाली में 108 सप्ताह यज्ञ का आयोजन भी किया है। हाल ही में फरवरी 2025 में जमशेदपुर में पांचवां अष्टोत्तर शत् सप्ताह यज्ञ संपन्न हुआ। इसके अलावा वे लक्ष्य यज्ञ, विष्णु यज्ञ और शतचंडी यज्ञ जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान भी कर चुके हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button