नवा रायपुर में मंत्री रामविचार नेताम के आवास पर पोरा तिहार मनाया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व पोरा तिहार का आयोजन वरिष्ठ मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास पर किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मंत्री नेताम ने कहा कि पोरा तिहार हमारी संस्कृति, खेती-किसानी और पशुधन के महत्व को दर्शाता है। इस दिन किसान भाई अपने पशुधन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।





