जापान पहुंचे सीएम साय,सीईओ कायो इतो से की मुलाकात:निवेश को लेकर की बड़ी पहल

रायपुर/टोक्यो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान दौरे पर हैं, जहां उन्होंने टोक्यो पहुंचते ही आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। एनटीटी लिमिटेड दुनिया की अग्रणी आईटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जिसका सालाना राजस्व करीब 90 बिलियन डॉलर है। इस दौरान छत्तीसगढ़ में डिजिटल और तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

जापान पहुंचने के बाद सीएम साय ने सबसे पहले टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह मंदिर शांति और शक्ति का प्रतीक है, और यही संदेश छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं से भी जुड़ा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय भारत सरकार के भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। इस दौरे का मकसद छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश के नक्शे पर स्थापित करना और नए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर तलाशना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button