ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण के लिए संसद से पारित हुआ बिल, बृजमोहन अग्रवाल ने बताया गेम चेंजर

नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 पेश किया, जिसे सदन की मंजूरी मिल गई है।
रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस बिल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की लत ने हजारों परिवारों को बर्बाद कर दिया है और कई युवा आत्महत्या तक कर रहे हैं। ऐसे समय में यह कानून बेहद जरूरी था।
अग्रवाल ने बताया कि इस कानून के तहत एक प्राधिकरण बनाया जाएगा, जो ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण रखेगा। अवैध और खतरनाक गेम्स पर रोक लगाई जाएगी, ताकि बच्चों और युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
सांसद ने यह भी कहा कि इस बिल के जरिए पढ़ाई और खेलों से जुड़े सकारात्मक व शैक्षणिक गेम्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगेगी और वे डिजिटल युग में भी स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित रहेंगे।





