दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 13 पर था 25 लाख से ज्यादा का इनाम

दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान लोन वर्राटू का असर लगातार दिख रहा है। इसी अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में 21 नक्सलियों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया।
इनमें से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक सभी आत्मसमर्पित नक्सली अपने-अपने इलाके में नक्सली बंद के दौरान सड़कें खोदने, पेड़ काटने, पोस्टर-बैनर लगाने और पर्चे बांटने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे थे।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम बाकी नक्सलियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।





