शराब घोटाला मामला : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 5 दिन की ईडी रिमांड पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अदालत ने 5 दिन की ईडी कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

मंगलवार को विशेष अदालत में हुई सुनवाई में ईडी ने दलील दी कि जांच के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं, जिनके लिए चैतन्य से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने ईडी की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें 23 अगस्त तक कस्टडी में देने का आदेश दिया।

इससे पहले सोमवार को उनकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उस समय अदालत ने उन्हें एक दिन के लिए जेल भेजा था। अगले ही दिन ईडी की अर्जी पर सुनवाई हुई और कस्टडी मिल गई।

अब ईडी अगले पांच दिनों तक उनसे पूछताछ करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई