Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, दंतेवाड़ा के संजय पोटाम को तीसरी बार सम्मान

रायपुरस्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा के निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार यह सम्मान मिल रहा है। राजधानी रायपुर से यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू को भी वीरता पदक मिलेगा।

इसके अलावा 17 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से नवाजा जाएगा। इस बार राज्य के 12 जिलों के अधिकारी अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित होंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 8 दंतेवाड़ा से हैं।

वीरता पदक पाने वाले

अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम), लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम), भुनेश्वर साहू (यातायात पुलिस, रायपुर), संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा), कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा), हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा), मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) और शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) – जिनका सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को मिलेगा।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)

महेश राम साहू (सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय), ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)।

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)

अनिल कुमार कश्यप, हरिशंकर प्रताप सिंह, नरेश कुमार पैकरा, वली मोहम्मद शेख, समैया चिपनपल्ली, सुशील कुमार श्रीवास, तुलाराम चुरेंद्र, हरीश चंद्र मरकाम, सुशील कुमार चौबे।

राज्य स्तरीय पुरस्कार

गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (एसडीओपी, गरियाबंद)

राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)

रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (डीएसपी, रायपुर)

मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (एसडीओपी, धमतरी)

शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार – रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)

पुलिस महानिदेशक पुरस्कार – नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)

इस सम्मान सूची में शामिल नाम राज्य की पुलिस सेवा में साहस, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के प्रतीक माने जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई