शिकागो में छत्तीसगढ़ प्रवासी सम्मेलन, राज्यपाल रमेन डेका रहे मुख्य अतिथि

रायपुर।छत्तीसगढ़ के प्रवासी भारतीयों के संगठन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) ने 2 अगस्त को शिकागो (अमेरिका) में तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिका और कई अन्य देशों में रहने वाले छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन का मकसद दुनियाभर में फैले छत्तीसगढ़ी लोगों को एक मंच पर लाना और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका थे। उन्होंने NACHA के प्रयासों की सराहना की और प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य से जुड़ने और निवेश बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम में 18 एनआरआई बच्चों को उनकी पढ़ाई और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इन बच्चों को पुरस्कार राज्यपाल ने खुद दिए।

सम्मेलन में NACHA की कुछ प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी गई:

प्रोजेक्ट उड़ान – कॉलेज छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना

छत्तीसकोश – छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने का अभियान

संगठन की वित्तीय जानकारी और सदस्यता प्रक्रिया भी साझा की गई।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button