पंडरिया को मिली 98 लाख की विकास सौगात, किसानों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पंडरियामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को लगातार रफ्तार मिल रही है। इसी कड़ी में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। यहां कृषि उपज मंडी समिति के तहत अधोसंरचना निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 98 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस मौके पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस राशि से मंडी समिति में जरूरी निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे किसानों को खरीद-बिक्री, भंडारण, परिवहन और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे मंडी की व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

विधायक बोहरा ने कहा कि पंडरिया क्षेत्र में लगातार जनसुनवाई, विकास कार्य और जनसुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और भी योजनाएं लाई जाएंगी, जिससे पंडरिया क्षेत्र आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सके। यह विकास कार्य ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई