बलौदाबाजार: राजस्व कार्यों में तेजी लाने प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश, गांवों में लगेंगे शिविर

बलौदाबाजार। जिले के प्रभारी सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिले में लंबित राजस्व मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए और इसके लिए विशेष अभियान चलाने व गांवों में शिविर लगाने को कहा।

इस बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर और एसडीएम अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

प्रभारी सचिव ने कहा कि राजस्व अधिकारी कानून व्यवस्था और फील्ड कार्यों के साथ-साथ अपने मुख्य कार्य- जैसे राजस्व प्रकरणों का निराकरण- पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में फील्ड वर्क सीमित रहता है, ऐसे में नक्शा-बंटवारा, रिकॉर्ड सुधार, आधार लिंक जैसे कामों को तेजी से पूरा किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय में नियमित बैठें और सुनवाई करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को बार-बार तारीख बदलने की परेशानी न हो। अगर रजिस्ट्री या नामांतरण में कोई दिक्कत हो रही है, तो पंजीयन विभाग से समन्वय कर समाधान निकालें।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इसके अलावा बारिश के मौसम में फैलने वाली बीमारियों को लेकर भी राजस्व अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बीमारी की सूचना मिलते ही तुरंत जरूरी कदम उठाएं। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूचना तंत्र मजबूत रखने को भी कहा गया।

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि नक्शा-बंटवारा, दस्तावेज सुधार, डिजिटल सिग्नेचर, वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन और आधार लिंक के बाकी मामलों का निपटारा तय समय में कर लिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को प्रभारी सचिव के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई