मौलाना की पत्नी की संदिग्ध मौत, मृतका की मां पहुंची एसपी ऑफिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तालापारा क्षेत्र में रहने वाले मदरसा संचालक मौलाना कारी बशीर और उसकी गर्भवती पत्नी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। छानबीन के बाद पता चला कि मौलाना की पत्नी की मौत उत्तर प्रदेश में हो गई और वहां उसका कफन-दफन भी कर दिया गया है। इस खबर से मृतका की मां बेसुध हो गई और न्याय की मांग को लेकर बिलासपुर एसपी कार्यालय पहुंची।

मामले की शुरुआत 12 जुलाई की रात से हुई, जब पड़ोसियों ने मौलाना और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होते देखा। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसी रात मौलाना ने संचालिका को अपने घर की छत पर बुलाया, जिसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने महिला की चीखें भी सुनीं।

रात में ही मौलाना पत्नी को ऑटो में बिठाकर अस्पताल ले गया और इसके बाद से वह, उसकी पत्नी, बच्चे और पूरा परिवार लापता हैं। मोहल्लेवालों ने जब ऑटो चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला उल्टी कर रही थी और तेज दुर्गंध आ रही थी। फोन पर पता चला कि महिला का यूपी में अंतिम संस्कार हो चुका है। मृतका की मां बिलासपुर पहुंचकर एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए और मौलाना व उसके परिवार पर हत्या का केस दर्ज हो। पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई