शराब घोटाले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड पर भेजे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े शराब घोटाले में EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा, उसका भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल हैं। अभिषेक, शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है।
EOW ने तीनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। अब 26 जुलाई तक EOW उनसे पूछताछ करेगी।
EOW का कहना है कि इन आरोपियों के पास घोटाले से जुड़ी लेन-देन, रकम की हेराफेरी और जरूरी दस्तावेजों की अहम जानकारी है। जांच में सामने आया है कि संजय और मनीष ने मिलकर नेक्स्टजेन पावर नाम की कंपनी बनाई थी। उन्होंने FL-10 लाइसेंस लेकर महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई की।
इससे पहले, 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर भी ED ने छापा मारा था और उनके बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।





