रायपुर रेल मंडल में सिग्नलिंग का काम, कई पैसेंजर ट्रेनें 19 और 20 जुलाई को रद्द या बदली हुई रहेंगी

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में सरोना और उरकुरा के बीच बाईपास डबल लाइन सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी काम की वजह से 19 जुलाई की शाम 4 बजे से 20 जुलाई की सुबह 7 बजे तक नॉन इंटरलॉकिंग (NI) काम होगा। इसके चलते कई पैसेंजर ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ गंतव्य से पहले ही रोक दी जाएंगी और कुछ देरी से चलेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

रद्द रहने वाली ट्रेनें

19 जुलाई को:

68707/68708 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

68717/68718 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

68719 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर

68725 रायपुर–दुर्ग पैसेंजर

68727 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर

20 जुलाई को:

68701/68702 रायपुर–दुर्ग–रायपुर पैसेंजर

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेन

68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर को 19 जुलाई को बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा। बिलासपुर से ही वापस चलेगी। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में यह ट्रेन रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

68730 डोंगरगढ़–रायपुर पैसेंजर 20 जुलाई को 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई