बीजापुर: नक्सलियों के लगाए बम की चपेट में आए 4 ग्रामीण, एक की हालत गंभीर

बीजापुर। नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना क्षेत्र में सोमवार को माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम (IED) की चपेट में चार ग्रामीण आ गए। धमाके में एक ग्रामीण का पैर बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आईं।

पुलिस के मुताबिक, माओवादी बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर जमीन के नीचे बम लगा कर चले गए थे। रास्ते से गुजरते समय ग्रामीणों का पैर जैसे ही बम पर पड़ा, तेज धमाका हो गया। घटना धनगोल गांव के पास हुई।

घायल ग्रामीणों को पहले मद्देड़ में प्राथमिक इलाज दिया गया और बाद में जिला अस्पताल बीजापुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं और इलाज जारी है।

एसडीओपी मयंकरण सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने यह बम ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई