मैनपाट शिविर से लौटे BJP नेता बोले: बहुत कुछ सीखा, समझा और जाना

रायपुर। मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर खत्म हो गया है। राजधानी लौटने पर नेताओं ने कहा कि इस शिविर में बहुत कुछ सीखने और समझने को मिला। यहां कई विषयों पर चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब दिए गए।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि शिविर में अलग-अलग विषयों के जानकारों ने मार्गदर्शन किया। हमें सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के बारे में भी सिखाया गया। प्रिंट और सोशल मीडिया के बीच किस तरह का व्यवहार रखना है और जनता व कार्यकर्ताओं से कैसे जुड़ना है, यह भी बताया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा कि मैनपाट में बहुत कुछ सीखने और जानने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से प्रधानमंत्री ने लोगों को तकनीक से जोड़ दिया है, लेकिन कांग्रेस अब भी पीछे है। शिविर में सरकार के कामों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button