बैडरूम में मिला बेबी कोबरा, परिवार में दहशत, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

कोरबा। जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी भरने से सांप और उनके बच्चे अब रिहायशी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला रामनगर में सामने आया, जहां ललित साहू के घर के बैडरूम में एक बेबी कोबरा घुस आया। कमरे में सांप के बच्चे को देख परिवार दहशत में आ गया। तुरंत ही इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दी गई।

सूचना मिलते ही टीम के सदस्य राजू बर्मन मौके पर पहुंचे और बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने बताया कि बारिश के मौसम में कोबरा जैसे जहरीले सांपों के अंडों से बच्चे निकलने लगे हैं, ऐसे में आसपास के लोग विशेष सतर्कता बरतें। संभावना है कि आस-पास ही फीमेल कोबरा ने अंडे दिए होंगे।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि यह इस वर्ष का पहला बेबी कोबरा रेस्क्यू था। उन्होंने कहा कि छोटे सांप बड़े सांपों की तुलना में ज्यादा आक्रामक होते हैं और खतरे की स्थिति में बाइट के दौरान पूरा ज़हर छोड़ देते हैं। इसलिए उनके रेस्क्यू में खास सावधानी बरतनी चाहिए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button