अरुण वोरा ने बालोद में ली बैठक, 7 जुलाई की महासभा को लेकर दिए निर्देश

बालोद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने आज बालोद का दौरा किया। वो यहां 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली “किसान-जवान-संविधान महासभा” की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे। कांग्रेस ने उन्हें बालोद जिले का प्रभारी बनाया है।

इस मौके पर बालोद के राजीव भवन में जिला कांग्रेस की विशेष बैठक हुई। इसमें वोरा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि इस महासभा को ऐतिहासिक बनाना है और बालोद से ज्यादा से ज्यादा लोग रायपुर पहुंचे, यही हमारी कोशिश होनी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए तैयार करें। बैठक में अरुण वोरा ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “बीजेपी के 18 महीने में किसानों की कर्जमाफी बंद हो गई, समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा, युवाओं की भर्ती रुकी हुई है, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और लोग महंगाई से परेशान हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और सिर्फ झूठे भाषण और इवेंट हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस महासभा के ज़रिए किसानों, युवाओं और आम लोगों के हक के लिए आवाज़ उठाएगी और बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता दिखाएगी।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अरुण वोरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस पर उन्होंने भावुक होकर कहा, “बालोद के साथियों के आत्मीय स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद।”

7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई