रायपुर: होटल-बारों में देर रात तक शराब परोसे जाने पर कार्रवाई, कई जगहों पर छापेमारी

रायपुर। शहर के वीआईपी रोड समेत कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को शराब दुकानों, होटल और बारों पर बड़ी कार्रवाई हुई। देर रात तक खुले होटल-बारों और शराब की अवैध बिक्री की शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की जिला, संभाग और राज्यस्तरीय टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया।

राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने शहर के पांच बारों पर छापा मारा। इस दौरान सूर्या बार तय समय के बाद भी खुला मिला, जबकि होटल ओलिव, सेंट्रल पॉइंट, महिंद्रा और ली रॉय बार में शराब पार्सल के रूप में बेची जा रही थी। इन सभी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया।

शनिवार 28 जून 2025 को संभागीय उड़नदस्ते ने एलोरा, इशिका और सुधा रीजेंसी बार में भी पार्सल के रूप में शराब बेचते हुए पाया। वहीं होटल कोपाइको में बिना लाइसेंस शराब पीते लोगों को पकड़ा गया। इन सभी पर विभागीय और आपराधिक केस दर्ज किए गए।

इसके अलावा रायपुर जिले की आबकारी और पुलिस टीमों ने होटल पुनीत, सेंट्रल पॉइंट, आदित्य, विनार, सवेरा, सालिटेयर, मयूरा, सतलज, आर्किड, कोर्टयार्ड मैरियट, कोया, जूक, एल्सव्हेयर, हाइपर क्लब, धूम्स विलेज सहित वीआईपी रोड के कई होटल-रेस्टोरेंट की भी जांच की।

कोर्टयार्ड मैरियट होटल बार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने केस दर्ज किया क्योंकि उन्होंने जांच के दौरान निरीक्षण पुस्तिका और स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया और बार तय समय के बाद भी खुला मिला।

प्रशासन की यह कार्रवाई देर रात शराब परोसने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती का संकेत है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button