बिलासपुर में शर्मनाक वारदात: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला निलंबित शिक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

मोपका कुटीपारा निवासी आरोपी शिक्षक संदीप शुक्ला ने यह घिनौनी हरकत उस वक्त की, जब बच्ची पास की एक किराना दुकान में सामान लेने गई थी। वहां मौजूद संदीप ने बच्ची से अश्लील हरकत की, जिससे वह घबरा गई और तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई।

परिजनों ने तुरंत सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस घटना से इलाके में आक्रोश है और लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। एक शिक्षक द्वारा ऐसा अमानवीय व्यवहार शिक्षा के पवित्र पेशे पर सवाल खड़े करता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई