बिलासपुर: चरित्र शंका में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: चकरभाठा थाना क्षेत्र में चरित्र पर शक के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नंद किशोर वैष्णव के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, नंद किशोर वैष्णव अनुराग गली में स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के पास मौजूद था, तभी आरोपी गौकरण गेंदले, शैलेंद्र सेंगर और गजेंद्र सेंगर वहां पहुंचे और नंद किशोर से उसकी एक महिला से जान-पहचान को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते तीनों ने मिलकर नंद किशोर को लात-घूंसे और लकड़ी के डंडे से बुरी तरह पीटा।

मारपीट के बाद नंद किशोर को गंभीर चोटें आईं। उसे डायल 112 की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। लेकिन रात करीब 12:30 बजे उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की आरोपी गौकरण की पत्नी से पुरानी जान-पहचान थी, जिससे नाराज होकर तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एकतरफा शक और गुस्से में उठाया गया यह कदम अब तीन लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुका है, जबकि एक युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई