Yoga Camp: एवीएम सैनिक स्कूल में सप्ताहिक योग शिविर ।

Yoga Camp: योग आंतरिक शांति , अनुशासन और समग्र कल्याण की यात्रा ।

Yoga Camp:एवीएम सैनिक स्कूल में सप्ताहिक योग शिविर ।

एवीएम सैनिक स्कूल में आयोजित साप्ताहिक योग शिविर के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया । भारत की समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु आयोजित इस योग शिविर का दूसरा दिन भी पूर्णतः सफल रहा । दूसरे दिन का सम्पूर्ण कार्यक्रम योग और भारतीय दर्शन के अनुसरण , अभ्यास और प्रचार प्रसार को समर्पित व्यक्तित्व डॉ मनन अग्रवाल , डॉ हरि भाई आर्यन और योग विशेषज्ञ डॉ .
निशा के नेतृत्व में पूर्ण हुआ ।

Yoga Camp: गायत्री मंत्र से होता है नई ऊर्जा का संचार -डॉ मनन ।

डॉ . मनन अग्रवाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से अध्ययन किया है, जहाँ उन्होंने गायत्री महामंत्र पर विशेष ध्यान देते हुए मंत्र योग विमर्श में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। योग और भारतीय दर्शन के पर्याय डॉ . मनन अग्रवाल ने जीवन में योग के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक आसनों के बारे में नहीं है; यह आंतरिक शांति, अनुशासन और समग्र कल्याण की यात्रा है । उन्होंने विद्यार्थियों से गायत्री मंत्र का उच्चारण करवाया और मंत्र का अर्थ बताते कहा कि गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से स्मरण शक्ति , एकाग्रता और चिंतन मनन करने की क्षमता बढ़ती है इसलिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए । उन्होंने विद्यार्थियों को योग का लाभ बताते हुए कहा कि योग क्रियाओं से सभी बीमारियां दूर होती हैं । उन्होंने विद्यार्थियों से योग संबंधित प्रश्न भी पूछा और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया ।

Yoga Camp: विद्यार्थी जीवन के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण

योग विशेषज्ञ डॉ. हरिभाई आर्यन ने योग और विभिन्न आसनों के फ़ायदे बताते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है । योग विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और विचारों का संचार करता है । इसलिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह प्राणायाम , अनुलोम – विलोम , भ्रामरी आदि योग अवस्थाओं को अभ्यास करना चाहिए । उन्होंने विद्यार्थियों को बैठने का तरीका सिखाते हुए बताया कि बैठते समय क्यों रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए ।
असिस्टेंट प्रोफेसर (कंप्यूटर साइंस) डॉ. निशा ने विद्यार्थियों को योग के लिए अभिप्रेरित करते हुए कहा कि योग के माध्यम से ही एक सरल और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है इसलिए योग को अपनाएँ और निरोग रहें ।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ . अजय श्रीवस्तव ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुया कहा कि – अगर वे अपने जीवन में योग को अपनाएँगे तो योग उनके जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बना देगा ।

Yoga Camp: योग  शरीर को स्वस्थ रखता है , अंतर्मन को भी अनुशासित रखता है ।

विद्यालय के निदेशक एस के जनास्वामी ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है अपितु यह अंतर्मन को भी अनुशासित रखता है ।
सत्र के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी आर मधुलिका ने सभी योग विशेषज्ञों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस साप्ताहिक योग शिविर के प्रत्येक क्षण में विद्यार्थी कुछ नया सीख रहे हैं और उसे आत्मसात करने का प्रयास कर रहें है ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई