शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, जिम ट्रेनर गिरफ्तार

कवर्धा से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज सिंह ठाकुर ने युवती को शादी का वादा कर कई महीनों तक उसका शोषण किया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने मना कर दिया और किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली। इससे दुखी होकर पीड़िता ने महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच की और जरूरी सबूत मिलने के बाद सूरज सिंह ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button