नशीली दवा के साथ युवक गिरफ्तार, कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर: नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 216 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी मुकेश कुमार लोनिया काली बाइक से घुटकू से सीपत की ओर जा रहा था। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तुरकाडीह चौक के पास घेराबंदी कर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्पास-ट्राससेन-प्लस दवा के 27 पत्ते (216 कैप्सूल) बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी से एक ओप्पो मोबाइल फोन और उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई