बिलासपुर: खारून नदी में अवैध रेत खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

बिलासपुर जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है। गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने खारून नदी में अवैध रेत खनन करते हुए कई ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।

जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि जिले में लगातार अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खारून नदी में तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा। इन सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर तखतपुर थाने में सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं सीपत क्षेत्र में भी दो ट्रैक्टरों को अवैध रेत खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन पर भी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है।

खनिज विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई