दुर्ग में अवैध घुसपैठियों की तलाश तेज, पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग, कई संदिग्धों के लिए गए फिंगरप्रिंट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए दुर्ग पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इस दिशा में विशेष पुलिस टीम बनाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया।

धमधा अनुविभागीय अधिकारी की अगुवाई में नंदनी नगर और धमधा थाना क्षेत्र की टीमों ने नंदनी टाउनशिप और वार्ड क्रमांक 07 में रहने वाले कुल 263 लोगों की जांच की। इनमें से 35 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए हैं।

इसी तरह, गयानगर क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के नेतृत्व में दुर्ग, पद्मनाभपुर, भिलाई नगर और सुपेला थाना की टीमों ने मिलकर चेकिंग की। यहां बाहर से आकर रह रहे 26 लोग मिले, जिनमें से 3 लोग पश्चिम बंगाल के हुगली जिले और 23 लोग पश्चिम मिदनापुर जिले के निवासी पाए गए। सभी के फिंगरप्रिंट लिए गए हैं और उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच कर सत्यापन किया जा रहा है।

पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button