ग्राम पंचायत बेलसर की सरपंच पर गबन का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेलसर की सरपंच बेदिन बाई मरावी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में रेनिंग वाटर सिस्टम लगाने के लिए करीब डेढ़ साल पहले 1.30 लाख रुपए निकाले गए थे, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने इस राशि का गबन कर लिया है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के आरोप सरपंच पर लग चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की नई बातें सामने आ रही हैं। इस मामले को लेकर जब तखतपुर एसडीएम शिवकुमार कंवर से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जांच में अगर सरपंच दोषी पाई जाती हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई