सुकमा में IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, बेटी के जन्मदिन से पहले वीरगति को प्राप्त

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर पुलिस बल को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) आकाश राव गिरीपुंजे नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आकर शहीद हो गए।

ASP आकाश राव दो दिन बाद, 11 जून को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने रायपुर घर आने वाले थे। उन्होंने अपनी बेटी से वादा किया था कि वे साथ में जन्मदिन मनाएंगे, लेकिन उससे पहले ही वे देश सेवा में शहीद हो गए। कुछ दिन पहले ही वे छुट्टी में अपने घर आए थे और बेटे का जन्मदिन भी परिवार के साथ मनाया था। यह उनके परिवार के साथ आखिरी मुलाकात बन गई।

शहीद ASP आकाश राव का अंतिम संस्कार कल रायपुर के महादेव घाट में किया जाएगा।

इधर, रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह शहीद अधिकारी के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और गहरा शोक जताया। SSP ने बताया कि वे आकाश राव को तब से जानते थे जब उनका सिलेक्शन हुआ था। उस समय वे खुद रायपुर में ASP थे।

घटना के दौरान घायल अन्य जवानों को रायपुर लाया जा रहा है। यह घटना सभी के लिए बेहद दर्दनाक और दुखद है, जिसने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा में लगे जवान हर दिन जान की बाजी लगाकर देशवासियों की रक्षा कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई